महिला ने बेटे के साथ मिलकर धुन दिया पति, पहले चप्पल फिर ईंट से मारा

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। बहसबाजी के बाद महिला ने पहले लात और हाथ से धुनाई की। फिर ईंट उठाकर पति के सिर पर मार दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामला सराज क्षेत्र का बताया जा रहा है। मारपीट की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ढाबा चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को भी अपने ढाबे पर मौजूद था।

इसी दौरान उसकी पत्नी और बेटा ढाबे पर आए और उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहस करते करते वह मारपीट पर उतर आए। इस दौरान उसका बेटा उसका गला दबाते हुए मारने की धमकी देने लगा।

पत्नी चप्पलों से उसे मारने लगी। दोनों ने मिलकर पिटाई की। बीच बचाव करते हुए लोगों ने उसे पत्नी और बेटे से बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *