शिमला: नौंवी की छात्रा और कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, मिला सुसाइड नोट

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। शिमला में 14 साल की स्कूली छात्रा और एक सरकारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी।

दोनों अलग अलग घटनाएं है। कर्मचारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस के मुताबिक शहर में एक नौवीं कक्षा की छात्रा फंदे से हुए लटकी मिली है। छात्रा जिला हमीरपुर की रहने वाली थी और माता-पिता के साथ शिमला में रह रही थी।

घटना के समय वह घर पर अकेले थी। परिजन बाहर गए थे।अकेले थी। पिता दुकान चलाते हैं। माता लोगों के घर में काम करती है। शाम 6:15 बजे उसकी माता ने फोन किया तो नहीं उठाया।

इसके बाद पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद छत से पिता कमरे में गया तो देखकर होश उड़ गए। बेटी बाथरूम में फंदे से लटकी थी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

दूसरी घटना मैहली क्षेत्र की है। यहां एक कर्मचारी ने जान दे दी।

यह कसुम्पटी स्थित खाद्य आपूर्ति निदेशालय में कार्यरत था और किराये के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक अभिषेक पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं गया था।

साथी कर्मचारियों ने इसे फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वीरवार रात करीब 8:00 बजे साथी कर्मी उसे ढूंढने आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अभिषेक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटका पड़ा था।

यह कांगड़ा के नगरोटा बगवा का रहने वाला था। अभिषेक खाद्य आपूर्ति विभाग में बतौर डाटा आपरेटर कार्यरत था पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्मचारी ने मानसिक तनाव आत्महत्या का कारण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *