जमीन की लड़ाई में चली गोलियां, मां-बेटे की मौत, बाकी बचे दो लोगों की हालत भी गंभीर

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के हमीरपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहा जमीन का विवाद शुक्रवार को सारी हदें तोड़ गया।

एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे परिवार के चार लोगों पर दनादन गोलियां चला दीं। इस गोलीकांड में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दोनों गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल सुजानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह गोलीकांड हुआ। आरोपी ने एक के बाद एक चार लोगों पर गोलियां चलाई। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *