चुनाव अपडेटः भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई, गाड़ियों के शीशे तोड़े


हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क।
हिमाचल के ऊना जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गगरेट में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मुबारिकपुर में झंडे लगाने को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई। कांग्रेस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भाजपा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा जल्द कारवाई की मांग की है।

भाजपा गगरेट के मंडल अध्यक्ष सतपाल व भाजयुमो अध्यक्ष सन्नी पटियाल की अगुवाई में भाजपा ने गगरेट अस्पताल से लेकर गगरेट बाजार तक रोष प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की।

उधर, चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुशनगरी के सगलोगा में शरारती तत्वों ने चुनाव प्रचार के लिए निकले नेताओं और उनके समर्थकों की गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं।

यह गाड़ियां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यशवंत खन्ना के समर्थकों की बताई जा रही हैं। शरारती तत्वों ने तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। जबकि कुछ अन्य को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *