
राजधानी शिमला में भारी बारिश के बाद भूस्खलन शुरू हो गया है। शहर के टूटू की बंगाला कॉलोनी में कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय पार्षद रहे विवेक शर्मा के अनुसार कुछ दिन पहले एक मकान के आंगन में बड़ी दरार आ गई थी। देर रात भारी बारिश के चलते मकान का यह हिस्सा ढह गया।
इसका मलबा निचली ओर नालागढ़ सड़क पर पहुंच गया है। कॉलोनी में कई और मकानों को भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। उधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राहत की मांग की है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी बंगाली कॉलोनी में भारी पैमाने पर भूस्खलन हुआ था।