![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/d9ade234-de96-4ca6-adbc-90e524107d00-1024x461.jpg)
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ओक ओवर शिमला से स्मार्ट सिटी शिमला से मिली 18 नई इनोवा टैक्सियां शिमला शहर के लोगों के लिए समर्पित कीं।
लगभग 2 करोड़ 91 लाख रुपये की यह 18 गाड़ियां आज से ही शहर की जनता को अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ कर देंगी। स्मार्ट सिटी से खरीदी गई नई टैक्सियों में कई खासियत भी है।
![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/a2af1364-bd84-4122-a488-e4f58009ff1a-1024x462.jpg)
नई टैक्सियों पर एचआरटीसी के साथ स्मार्ट सिटी शिमला की तस्वीरें भी अंकित होंगी। ये बीएस 6 तकनीक वाली इनोवा है जिसमें प्रदूषण बेहद कम होगा। लोगों का सफर आरामदायक होगा। इन्हें उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां अभी पुरानी टेक्सियां चल रही हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी ने शहर का रूप.रंग बदला है और इस योजना के अन्तर्गत यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के माध्यम से बुजुर्गों महिलाओंए शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों सहित स्थानीय निवासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को परिवहन की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम को 18 इनोवा टैक्सियों के अलावा 12 टैम्पो ट्रैवलर और 20 इलैक्ट्रिक बसें भी स्वीकृत की गई हैं।
ये आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जायेंगी।