ब्रेकिंगः मूसलाधार बारिश से खतरे के निशान तक पहुंची ब्यास, हाइवे बंद

हिमाचल रेडर टीम, मंडी– हिमाचल में लगातार भारी बारिश का कहर जारी है। रविवार दिन भर भारी बारिश के बाद ब्यास नदी खतरे के निशान से उपर बहने लगी है। ब्यास का पानी नेशनल हाइवे पर बहने लगा है। 

रविवार शाम चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर ब्यास का पानी बहने के बाद इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार थलौट के समीप द्ववाडा में ब्यास नदी का पानी हाइवे पर पहुंच गया है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस पर आवाजाही फिलहाल बंद कर दी है। प्रदेश में बाकी जगहों पर भी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कई सड़कें बंद पड़ी हैं। कई पुल भी बह गए हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *