राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंत्री भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा विधायक जिया लाल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

18 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी 18 जुलाई को मतदान होगा।

हमीरपुर के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर को भाजपा ने पोलिंग एजेंट के रूप में नियुक्त किया है। पहले सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल को पोलिंग एजेंट बनाया गया था। अब हमीरपुर के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर बनाए गए हैं। 
यह सभी नवनियुक्त प्रभारी और 13 जुलाई को दिल्ली में होने वाली भाजपा की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन्हें ट्रेनिंग के साथ आवश्यक प्रक्रिया समझाई जाएगी।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग सुनिश्चित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *