
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। राजधानी शिमला से बड़ी खबर आ रही है। यहां समर हिल वार्ड में बने एक मंदिर के ऊपर भूस्खलन और पेड़ रहने से भारी तबाही हुई है।

सावन के सोमवार के चलते सुबह ही इस शिव मंदिर में लोगों की काफी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। मंदिर में 15 से 20 लोग मौजूद थे। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो गया।
इसके चलते मंदिर पूरी तरह से मलबे में दब गया है।मलबे में 15 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है। इसमें एक ही परिवार के 5 से ज्यादा लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
आस पड़ोस के कई लोग भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुजारी भी मंदिर में ही मौजूद थे। मौके पर अब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
दोपहर तक मलबे से सभी लोगों को बाहर निकालने का काम पूरा हो सकता है।