MC Shimla Election: राजधानी में शुरू हुआ मतदान, कई केंद्रों पर लगी लाइनें, देखें

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। शिमला नगर निगम चुनाव के लिए राजधानी में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह 8:00 बजे से ही शहर के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगना शुरू हो गई है।

राजधानी में इस समय मौसम खराब है। हालांकि दिन के समय भारी बारिश का भी अलर्ट है। इसके चलते लोग सुबह ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

शहर के 34 वार्डों से कुल 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, हालांकि सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही मानी जा रही है।

कुल 93920 मतदाता इस बार नगर निगम चुनाव के लिए मतदान करेंगे। शहर में मतदान के लिए कुल 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 10 अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं। हर केंद्र पर 3 पुलिस जवान तैनात है। करीब 1000 कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में तैनात किए गए हैं।

बीते नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। ऐसे में इस बार कांग्रेस नगर निगम की सत्ता पर वापस कब्जा जमाने के लिए जोर लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *