खेल-खेल में अचानक उबले हुए दूध के बर्तन में गिरी दो साल की मासूम, दर्दनाक मौत

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के चंबा से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां बकाण पंचायत के बाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेल खेल में दो साल की मासूम उबले हुए दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह से झुलसने के कारण इसकी मौत हो गई।

दो साल की यह बच्ची फातिमा गांव के इशाक मोहम्मद के बेटी बताई जा रही है। बताया जा रहा कि यह परिवार दूध का कारोबार करता है। परिवार के लोगों ने दूध उबालने के बाद एक बड़े बर्तन में रखा था।

यहां पास ही यह बच्ची भी खेल रही थी कि अचानक खेल खेल में यह बर्तन में गिर गई। इससे यह बुरी तरह झुलस गई। इसे परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया।

लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके के लोग सकते में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *