नगर निगमः कांग्रेस ने जारी की 7 प्रत्याशियों की सूची, कई दूसरी और कई तीसरी बार मैदान में

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उम्मीदवारों की घोषणा की। पहली सूची में सात नामों की घोषणा की है।

वार्ड नंबर दस टूटीकंडी से उमा कौशल चुनाव मैदान में उतरेंगी। वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी। लोअर बाजार वार्ड से पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह की पत्नी उमंग बांगा, बैनमोर से पूर्व मेयर नरेंद्र कटारिया की बेटी शीनम कटारिया, भट्ठाकुफर से पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला वार्ड से पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान और पटयोग से पूर्व पार्षद रहे दीपक रोहाल चुनाव मैदान में उतरेंगे।

न्यू शिमला से कांग्रेस ने कुसुमलता को प्रत्याशी बनाया है। वह तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। कांग्रेस बुधवार शाम या गुरुवार सुबह तक शेष वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *