
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला मंडी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नागचला.मनाली फोरलेन के मलोरी के पास मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
33 साल का राजेश कुमार गांव बनौन, तहसील बल्ह जिला मंडी का रहने वाला था। यह अन्य मजदूरों के साथ मलोरी में टनल के पास काम रहा था। इसी बीच अचानक मलबा मजदूरों पर आ गिरा।
2 मजदूरों ने तो भाग कर जान बचा ली लेकिन राजेश मलबे की चपेट में आकर दब गया। इसके बाद वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत मलबे में दबे सहयोगी मजदूर को बाहर निकला।
इसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।