सोलन में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, तीन की मौत


हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के सोलन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कसौली के साथ लगते जंगेशू में एक कार सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

तीनों मृत लोगों के शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं शव की पहचान की गयी है। दो नालागढ़ के रहने वाले थे जबकि एक अन्य कुरुक्षेत्र का रहने वाला था।


यह हादसा कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर सुबह करीब 4:00 बजे हुआ।

जब सुबह लोग घरों से निकले तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे जा गिरी है। इसकी जानकारी कसौली पुलिस को दी गई।

कार में तीन लोग सवार थे जिनकी हादसे में मौत हो गई है। तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें सूरज ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर नालागढ़, शुभम निवासी नालागढ़, संगम निवासी कुरुक्षेत्र शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *