
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के रामपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां देर रात कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बाइक पूरी तरह से टूट गई। जानकारी के अनुसार यहा हादसा रामपुर पाठबांगला कॉलेज गेट के पास हुआ है।
मरने वालों में एक लड़का चुहाबाग का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि दूसरा दूसरा कोटगढ़ का रहने वाला था। टक्कर मारने वाली गाड़ी एक नेता की बताई जा रही है।
सुचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार करके छानबीन शुरु कर दी हैं। हालांकि, हादसा किन कारणों से हुआ, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।