
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला शिमला के सुन्नी में तीन साल के बच्चे को खेल खेल में गंभीर चोटें लग गईं। एक व्यक्ति इस बच्चे के साथ खेल रहा था। उसी दौरान उसने बच्चे को हवा में उछाल दिया।
लेकिन वह उसे हाथ से नहीं पकड़ पाया। इससे बच्चा जमीन पर गिर गया और उसे चोटें आ गई। अब बच्चे के पिता ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है।
बच्चे के पिता का आरोप है कि उसके बच्चे की जान को जोखिम में डाला गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बच्चे का सुन्नी अस्पताल में इलाज चल रहा है।