
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां जाबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हरियाणा नंबर की एक बस पलट गई है।
बस में स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे है। घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस बस में कुल 41 बच्चे और लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि इस बस में सवार स्कूली बच्चे एक एजुकेशनल टूर पर रवाना हुए थे। हादसा सुबह 7 बजे के हुआ है। शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार हादसे का कारण बताया जा रहा है।
हादसे के बाद सड़क किनारे बस पलटने से इसके शीशे टूट गए। बच्चों की चीख पुकार मचने लगी। यहां से गुजर रहे वाहन यहां रुके और घायलों की मदद की। फिलहाल सभी घायल अस्पताल पहुंच गए है।
