
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को आज बड़ा तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा ही है।
इस हफते यह दूसरी बैठक है। इसमें ओपीएस के नियमों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि छतीसगढ़, राजस्थान की तर्ज पर ओपीएस के नियम अपनाए जा सकते है। आज शाम तक इस पर स्थिति स्पष्ट होने वाली है।
प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे है। इसके अलावा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों में खाली पदों को भरने के अलावा अन्य विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
सरकार अब तक एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पाई है, जिसको लेकर अभी निर्णय लिया जाना है। पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से अंतिम वर्ष में खोले गए 380 से अधिक शिक्षण संस्थानों का विषय भी चर्चा के लिए आ सकता है।
ऐसे में शिक्षकों की कमी और ढांचागत सुविधाओं के अभाव में चल रहे स्कूलों को बंद किया जा सकता है।
