
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के ऊना से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां संतोषगढ़ मार्ग पर पेखूबेला में बुलेट और कैंटर की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी है।
इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। मृतक की पहचान सतनाम निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है, नंगड़ा निवासी प्रवेश कुमार घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि सतनाम और प्रवेश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेखूबेला की ओर जा रहे थे।
बुलेट सतनाम चला रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे कैंटर के साथ बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इससे बुलेट वार दोनों लोग घायल हो गए। इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां सतनाम को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है।
