पूर्ण राज्यत्व दिवस आज, कर्मचारियों के लिए ये बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के लाखों कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हमीरपुर में मनाए जा रहे पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए की किस्त की घोषणा कर सकते हैं।

महंगाई भत्ते की करीब सात फीसदी किस्त पिछली सरकार के कार्यकाल से ही देय है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पूर्ण राज्यत्व दिवस पर यह पहला संबोधन होगा।

उन्होंने पहले कार्यक्रम के लिए अपना गृह जिला हमीरपुर ही चुना है। कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से देय है जबकि चार प्रतिशत जुलाई 2022 से दिया जाना है।

वर्तमान में कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *