हिमाचल: ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल, लाखों कर्मचारियों को तोहफा, आज ही होगी अधिसूचना

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में लाखों कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार ने लोहड़ी पर बड़ा तोहफा दिया है।

प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल में ओपीएस बहाल करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मंजूरी दे दी गई है।

बैठक के तुरंत बाद सीएम सचिवालय के बाहर आए और यहां इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों को संबोधित किया।

कहा कि कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की मंजूरी दे दी गई है। अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा।

रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने पेंशन मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अर्की में मैंने पहली बार कहा था कि ओपीएस बहाल करेंगे। पिछले दिनों अधिकारी पैसा नहीं होने की बात कहकर इसमें अड़चन डालते रहे, लेकिन मैंने अपना फार्मूला दिया। पिछली सरकार ने तो कर्मचारियों के पांच हजार करोड़ रुपये एरियर के भी नहीं दिए। कर्मचारियों को एरियर अभी नहीं मिलेगा। एरियर देने में समय लगने की बात कर्मचारियों से संवाद करते हुए सीएम ने खुद कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *