
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के लाखों कर्मचारियों और लोगों के लिए राहत भरी खबर आने वाली है।
प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तारीख घोषित हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
यह कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली कैबिनेट बैठक में लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दे सकते हैं।
इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला भी हो सकता है।