मंत्रिमंडल पर फंस रहा पेच, विक्रमादित्य समेत इन विधायकों का मंत्री के लिए नाम फाइनल!

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार तो बन गई है लेकिन अब कैबिनेट गठन के लिए खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। नई दिल्ली में भी इस पर मंथन चल रहा है।

कांगड़ा और शिमला में पेच फंसा हुआ है। यहां दावेदार अधिक होने से कांग्रेस सरकार पसोपेश में फंस गई है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में आठ ही मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप राठौर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, हॉलीलॉज को वरीयता दिए जाने के लिए विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाया जाना लगभग तय है।

रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप राठौर के बीच मंत्री पद को लेकर मुकाबला चल रहा है। कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, रघुवीर सिंह बाली और संजय रत्न के नाम पर चर्चा चल रही है।

शिमला से नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा और कांगड़ा से आशीष बुटेल, भवानी पठानिया और केवल सिंह पठानिया भी अपनी लाबिंग करने में जुटे हुए हैं।

शिमला और कांगड़ा से कितने विधायकों को मंत्री पद दिया जाए, इसको लेकर कांग्रेस जातीय समीकरण बनाने में जुटी हुई है। बाकी जिलों से मंत्री बनाने को लेकर स्थिति लगभग साफ है और जल्द ही नामों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *