अटकलें खत्म, सीएम ने बताया कि हिमाचल कब और कैसे होगा मं‌त्रिमंडल का गठन?

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में नई सरकार के मं‌‌त्रिमंडल का गठन अब विधानसभा के शीत सत्र के बाद किया जाएगा। सत्र के बाद ही विधायकों को मं‌त्री बनाने पर स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

डिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने को कहा है। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शीत सत्र के बाद मंत्रिमंडल के गठन किया जाएगा। 


प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *