अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर आया सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, पढ़िए

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में सरकार बदलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले शुरू हो जाते हैं। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बड़े पैमाने पर तबादले होने हैं, लेकिन इन सब अटकलों के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान आया है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी कोई प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। काम बांट दिया गया है। सभी डीसी को लक्षित कार्य दिए गए हैं। सभी प्रदेश के हित में काम करते हैं।

सत्ता में आकर फटाफट डीसी और एसपी आदि बदल देना सही नहीं है। यह रिवाज बदलना होगा। वे यहां काम करने आए हैं, तबादले करने नहीं आए हैं। सीएम के इन बयानों से साफ है कि अगले दो महीने तक प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले फिलहाल नहीं होने हैं।

उधर, अधिकारी सरकार बदलने के बाद इन दिनों सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं। इन्हें बैचेनी है कि अब उनका तबादला पता नहीं किस विभाग में कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *