देर शाम घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक से टकराया जंगली जानवर, मौत

Demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। बाइक पर घर लौट रहे व्यक्ति से अचानक जंगली जानवर टकरा गया। इससे बाइक बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई है।

यह हादसा हिमाचल के उना में हुआ है। यहां टकारला में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र चेतराम निवासी टकारला वीरवार देर शाम टकारला लिंक रोड पर जा रहा था। अचानक एक जंगली जानवर बाइक से टकरा गया।

इससे व्यक्ति को चोटें लग गई। इसे बाद में ऊना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *