
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के हमीरपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां शहर में दो साल की बच्ची को कुत्ते उठा ले गए। बाद में इसका शव एक झोपड़ी के समीप मिला है।
बच्ची दो साल की थी। इसके माता पिता पंजाब के होशियारपुर के भरतनगर के रहने वाले है। यह काफी समय से हमीरपुर में रह रहे है।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर इस मामले के बाद शहर में दहशत फैल गई है। शहर में दर्जनों लावारिस कुत्ते है जो आये दिन लोगों पर हमले कर रहे हैं।