ब्रेकिंग: मनाली से जालंधर जा रही पर्यटकों से भरी बस पलटी, 16 घायल

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां शहर से सटे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस नंबर PB01 C 9972 पलट गई ।

हादसे में 16 यात्री घायल हो गए हैं। 11 घायल यात्री क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाये गए हैं। चार घायल यात्रियों को पीजीआई रेफर किया है।

सभी घायल मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा के है। बिलासपुर प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को 5000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *