राज बदलेगा या रिवाज: मतदान कल, इन 10 सीटों पर रहेगी सबकी नजर

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे।

यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है।

वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्रों में  मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। 

इस बार 10 सीटों पर मुकाबला रोचक रहेगा। सोलन में ससुर दामाद यानी कांग्रेस के धनीराम और भाजपा के राजेश कश्यप के बीच मुकाबला कांटे का है।

कसुम्पटी, शिमला शहर, ठियोग, फतेहपुर, चौपाल, अर्की, धर्मपुर, शिलाई, कसौली की सीटों पर काफी तगड़ा मुकाबला होने वाला है। इनके अलावा जुब्बल कोटखाई, बिलासपुर सदर, हमीरपुर में भी चुनाव नतीजे पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *