कर्मचारियों के लिए छुटिटयों के लिहाज से अच्छा नहीं साल 2023, रविवार को आ रहे 8 त्योहार

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। छुटिटयों के लिहाज साल 2023 सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में अगले साल दिवाली समेत आठ छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं।

यानी रविवार को अवकाश होने के चलते सरकारी कर्मचारियों को इन छुट्टियों का लाभ नहीं मिल सकेगा। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2023 में 23 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए तीन अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होंगे। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2023 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे।

12 वैकल्पिक छुट्टियां दी जाएंगी। अब अगर सार्वजनिक अवकाश देखें तो साल 2023 में गुरु रविदास जयंती 5 फरवरी, कबीर जयंती 4 जून और दिवाली 12 नवंबर को होगी। यह तारीखें रविवार के दिन पड़ रही हैं।

इसी तरह से वैकल्पिक अवकाश न्यू ईयर्स डे पर 1 जनवरी, ईस्टर संडे 9 अप्रैल, महाअष्टमी 22 अक्तूबर और क्रिसमस ईव 24 दिसंबर को होगी। महिलाओं के लिए तीन अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश बुधवार के दिन पड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *