हिमाचल में अगले दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट, देंखें पूरा पूर्वानुमान


हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में मौसम फिर तेवर बदलने जा रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

शिमला में शनिवार को भी दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे यहां ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।

शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, बिलासपुर में 28.1, मंडी में 28.0, कांगड़ा में 27.8, हमीरपुर में 27.2, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।


उधर, शुक्रवार रात को नगरोटा सूरियां, गुलेर, बैजनाथ, कोटखाई, नाहन, चंबा, डलहौजी और ठियोग में हल्की बारिश हुई। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.7, कुकुमसेरी में 6.7, नारकंडा में 9.4, कल्पा में 9.5, मनाली में 12.5 और शिमला में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *