साहस को सलाम: बहन को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया हिमाचल पुलिस का जवान

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के मंडी शहर के साथ लगती मझवाड़ पंचायत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बुधवार रात को अपनी और बहन की जान बचाने के लिए पुलिस जवान तेंदुए से भिड़ गया। हालांकि, दोनों घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शाम के समय पुलिस जवान ललित चंदेल और उनकी बहन सीता देवी स्कूटी पर घर की ओर जा रहे थे। अचानक गलू के पास तेंदुए ने बहन पर हमला कर दिया।

हमले से सीमा स्कूटी से गिर गईं जबकि स्कूटी भी सड़क पर गिर गई। जवान ने शोर मचाया तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

हेलमेट पहना होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। ललित ने हिम्मत दिखाई और
हेलमेट उतारा, इससे तेंदुए पर प्रहार करना शुरू कर दिया। इनके शोर के आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख तेंदुआ भाग गया।

उधर क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। ललित चंदेल पधर डीएसपी कार्यालय में तैनात हैं। वर्तमान में डीएसपी पधर के गनमैन हैं। ललित के बाजू हाथ और टांगों में चोट आई है।

उनकी वर्दी भी फट गई है। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने ललित के हौसले की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *