
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में किसानों और बागवानों के आंदोलन के बीच निजी कंपनी अदाणी और फल मंडियों में सेब के दाम घट गए हैं। बारिश से सेब की गुणवत्ता प्रभावित होने का बहाना बनाकर अदाणी ने तो सेब के दाम दो रुपये प्रतिकिलो तक कम कर दिए हैं।
उधर, फल मंडी में भी रेट कम हुए है। आढ़ती सेब के आकार, रंग को लेकर शिकायतें कर रहे है। कुछेक कह रहे हैं कि बारिश से सेब का स्वाद घटा है। कुछ आढ़ती सेब में कालापन आने तो कई गुणवत्ता कम होने का बहाना बना रहे है। मंडी में रेट भी गिरा दिए है।

उधर, अदाणी की ओर से जारी किए ताजा दामों में बढ़िया सेब का खरीद मूल्य 60 रुपये से घटाकर 58 रुपये प्रतिकिलो घोषित कर दिया है। मंडियों में सेब के दाम 200 से 300 रुपये प्रति पेटी कम हुए हैं।
उधर, सेब कीमतों में बढ़ोतरी की मांग के लिए आंदोलनरत संयुक्त किसान मंच ने दाम घटाने के फैसले पर नाराजगी जताई है। आने वाले दिनों में इनका आंदोलन और उग्र हो सकता है।