जान पर खेलकर बचाई बच्चों और बुजुर्ग सास की जान, खुद मलबे में दब गई पुष्पा

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में शुक्रवार रात की बारिश कई परिवारों को गहरे जख्म दे गई है। हालांकि, इस आपदा के बीच कई लोगों ने बहादुरी दिखाकर अपनों की जान भी बचाई है। इनमें मंडी के सराज की पुष्पा का नाम सबसे आगे है।

सराज के क्योली में बादल फटने के बाद घरवालों को बचाने के लिए पुष्पा ने बड़ी बहादुरी दिखाई। पुष्पा ने अपने बेटे और बेटी के बाद सास को बचाया लेकिन खुद की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि देर रात भारी बारिश से अचानक पुष्पा का घर गिरने लगा था। इस समय पति घर पर नहीं थे। इसीलिए पुष्पा ने पहले बच्चों और फिर सास को घर से बाहर निकाला।

इसके बाद कुछ सामान लेने अंदर गई तो मकान गिर गया। इससे उसकी जान चली गई। लेकिन मरने से पहले अपने परिवार को बाहर निकाल दिया था। बाद में मलबे से पुष्पा का शव बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *