मंडी में हादसाः भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे नेता की कार खाई में गिरी, मौत

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में भाजपा के एक नेता की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा सराज के शौधाधार में हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में इस क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश की मौत हो गई। उपाध्यक्ष थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उपाध्यक्ष की मौत हो चुकी थी। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस हादसे के बाद भाजपा सराज मंडल की थुनाग में होने वाली संगठनात्मक बैठक स्थगित कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंशिमला के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 7 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *