हिमाचल में भरे जाएंगे जेबीटी के 1935 पद, भर्ती में अब ये भी होंगे पात्र

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में जल्द ही जेबीटी के खाली पदों को सरकार भरने वाली है। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 1935 पद भरे जाएंगे। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी दी। कहा कि इस बार टेट पास बीएड डिग्री धारक भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग भर्तियां करेगा। बताया कि सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 19641 पद स्वीकृत हैं। 15632 पद भरे हैं। 4009 पद रिक्त हैं। 617 पदों को लेकर बीते दिनों हुई परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी होगा।

विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को हाईकोर्ट और एनसीईटीई के नियमानुसार परिणाम घोषित करने को कहा है। जेबीटी के साथ बीएड डिग्री धारक जिन्होंने जेबीटी का टेट पास किया है, वे भर्ती के लिए पात्र होंगे। बैचवाइज भर्ती भी होगी।

शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 467 अन्य पद भरने का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा है। 1468 पद भरने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। 1935 पद भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *