दर्दनाकः बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुए का हमला, मौत

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार रात तेंदुए ने हमला कर 60 साल की एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार यह महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। घटना ज्वाली के बग्गा गांव की है।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब एक बजे बरामदे में सो रही इस महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ महिला का खींचने लगा तो उसने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में सोया महिला का पति और परिवार के अन्य लोग बाहर की ओर भागे।

देखा तो तेंदुआ महिला को लहुलूहान कर चुका था। लोगों को देखकर यह जंगल की ओर भाग गया। महिला को तत्काल उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *