शाबाशः सगे भाई-बहन एकसाथ बन गए डाॅक्टर, गांव में जश्न का माहौल

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल के अंतिम छोर की ग्राम पंचायत बड़ा गांव के नह्लोता गांव के एक परिवार के सगे भाई बहन ने गांव का नाम रोशन किया है।

यहां रहने वाले अभिषेक ठाकुर और उनकी बहन अकांक्षा ठाकुर डाॅक्टर बन गए हैं। इनके पिता अमीचंद मुल्थान तहसील के लोहारडी स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं, माता रामप्यारी गृहिणी हैं। अमीचंद ने बताया कि दोनों का बचपन से ही चिकित्सक बनने का सपना था। जो दोनों ने मेहतन के दम पर पूरा किया है।

अभिषेक और अकांक्षा ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। इस उपलब्धि से गांव के लोग भी खुश हैं। भाई बहन की इस सफलता से गांव के बाकी युवा भी पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगे।

यदि आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई है तो नीचे दिए फेसबुक के आप्शन पर क्लिक कर हमारा पेज लाइक करें।