
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के बागवान इन दिनों सेब के पौधे बगीचे में लगा रहे है। लेकिन इन पर चोरों की भी नजर है। महंगे पौधे बगीचे से अब गायब होने लगे है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला हिमाचल के चंबा में सामने आया है।
यहां चुराह क्षेत्र की डोंरी पंचायत में एक बागवान की मेहनत पर चोरों ने पानी फेर दिया। भगत राम ने अपने खेतों में विदेशी किस्म के 300 पौधे लगाए थे। लेकिन रात के अंधेरे में चोरों ने इन्हें चोरी कर दिया।
चोर इन्हें उखाड़कर ले गए। एक पौधे की कीमत करीब 200 रुपए बताई गई है। सुबह जब भगत राम खेत में पहुंचे तो पौधे गायब थे। यह देखकर होश उड़ गए। पूरे गांव में यह बात फैल गई।
बाद में इसकी शिकायत पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई गई। पुलिस से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।