
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कई काम भी लटक गए है। इनमें सबसे अहम कर्मचारियों की भर्ती से जुड़ी है। प्रदेश में हजारों कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी लटक गई है। आइए जानते हैं किस विभाग में क्या भर्तियां चल रही थी और अब उनका क्या होगा।
शिक्षा विभाग
सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में भर्तियां होनी है। यहां अलग अलग श्रेणियों में करीब 12 हजार पदों पर भर्ती हो रही थी। अब यह भर्ती दिसंबर के बाद ही हो पाएगी। जिन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, वह जारी रहेगी। लेकिन साक्षात्कार आदि की तारीखें टल जाएंगी।
बिजली बोर्ड
बिजली बोर्ड में भी तकनीकी कर्मचारियों समेत फील्ड स्टाफ की 1600 से ज्यादा भर्तियां लटक गई है। ये भर्तियां दिसंबर के आखिर में ही हो पाएंगी।
जलशक्ति विभाग
जलशक्ति विभाग में हर जिले से पैरा पंप आपरेटर, हेल्पर, मल्टी पर्पज वर्क की भर्तियां की जा रही थी। कई जिलों में आवेदन तक मांग लिए है। सिर्फ साक्षात्मकार होने बाकी थे। अब ये काम दिसंबर और जनवरी महीने में होगा। जहां साक्षात्कार लिए गए है, वहां रिजल्ट आने में एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
आंगनबाड़ी, आशा वर्कर
कई जिलों में खाली पड़े आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के पद भी अब चुनाव के बाद ही भरे जाएंगे। जहां पर साक्षात्मकार और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां रिजल्ट घोषित करने का काम दिसंबर में होेगा। विभाग जरूरत के हिसाब से अभी रिजल्ट घोषित करने के लिए चुनाव आयोग से भी अनुमति मांग सकता है।
वन विभाग
वन विभाग में कुक और हेल्पर के 1000 से अधिक पदों पर पर भर्ती करवा रहा था। इसके लिए दो दिन पहले ही विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। चुनाव का इस पर असर नहीं पड़ेगा। हां इतना जरूर है कि भर्ती प्रक्रिया दिसंबर के बाद ही शुरू हो पाएगी।