![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/10/9757e8cf-b4e2-4faf-a728-cd76eac52b04.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन की रहने वाली शगुन ठाकुर ने यूनेस्को में आयोजित युवा सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व किया है। इस सम्मेलन में शगुन को फ्रांस विषय पर संबोधन करना था।
खगोल विज्ञान की पढ़ाई कर रही शगुन ने सम्मेलन में यूनेस्को के विषय में कहा कि बहुलवादी समाज के युग में सांस्कृतिक भागीदारी को मजबूत किया जाना चाहिए। इसके अलावा इससे जुड़े अन्य विषयों पर भी अपने विचार रखे।
इस सम्मेलन में कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें 15 भारत से थे। सम्मेलन में शगुन के विचारों को सराहा गया। हिमाचल की बेटी ने देश का बड़े मंच पर नाम बढ़ाया है।