
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के सिरमौर में जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां शिलाई में जमीनी विवाद को लेकर एक ही गांव के दो परिवारों के बीच हुए जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की बाजू काटकर अलग कर दी गई।
घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करना पड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि कांडो भटनोल पंचायत के भटनोल में यह हमला हुआ।
यहां जमीन को लेकर कोई पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में पहले कहासुनी हुई। पुलिस के अनुसार विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि गांव के वीरेंद्र सिंह ने दराट से नारायण सिंह पर हमला कर दिया।
नारायण ने बचने की कोशिश की, लेकिन खुद को नहीं बचा सका। दराट का वार सीधा उसकी बाजू पर हुआ, जो कटकर अलग हो गई। नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पीजीआई रेफर किया गया है।