
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र के मलेंडी पंचायत के फराल में एक मां ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।
इस घटना में तीन साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां ने सेब के पेड़ पर फंदा लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने अपने बगीचे में मां और बच्ची को फंदे से लटके देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान नेपाली मूल की 20 वर्षीय बिमला और उसकी 3 साल की बेटी मोनिका के रूप में हुई है।
विमला मजदूरी का काम करती थी। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।