रात 8:45 पर शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन जगहों पर देगा दिखाई

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। आज वैशाख पूर्णिमा तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती है और साथ ही आज रात चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के जानकारों का मनाना है कि चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का ये संयोग 130 वर्षो बाद बन रहा है।  

साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 6 मई की आधी रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा इस दिन पूरे समय स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है जिसे बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।

पंचांग गणना के अनुसार स्वाति नक्षत्र रात 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा और सिद्धि योग सूर्योदय से लेकर सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। साल का यह पहला चंद्रग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का एक साथ दुर्लभ संयोग है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *