चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में सियासी घमासान, हाईकमान को लिखा पत्र

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने से पहले ही कांग्रेस में सियासी घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर अब पार्टी के एक गुट ने हाईकमान को पत्र लिखा है।

इसमें मांग की गई है कि मतगणना के बाद चुने गए विधायकों को ही मुख्यमंत्री का चयन करने का अधिकार दिया जाए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे पत्र से हिमाचल में कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है।

इस पूरे घटनाक्रम को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से रोकने से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, इस पत्र के बाद दूसरा गुट भी सक्रिय हो गया है।

वीरभद्र के मुख्यमंत्री रहते बतौर पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने संगठन में अपनी पैठ गहरी की है। वीरभद्र और सुक्खू के बीच बीती सरकार के समय खूब वाक युद्ध चला था।

अब सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वीरभद्र सिंह के हाथ में चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की कमान रहती थी। ऐसे में अगर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल जाता है कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। इसको लेकर पार्टी हाईकमान को खूब कसरत करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *