नेता ने फेसबुक पर लिखा अपना दर्द, चंद घंटे में भर गया बैंक खाता, अब लड़ेंगे चुनाव

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चरम पर है। इसी बीच रोजाना अजीबो-गरीब खबरें भी सामने आ रही है।

इसी कड़ी में बिलासपुर से एक ताजा खबर सामने आई है। भाजपा ने यहां बिलासपुर सदर सीट पर त्रिलोक जम्वाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

उधर साल 2012 से इस सीट पर टिकट मिलने का इंतजार कर रहे एक और नेता सुभाष शर्मा भी अब चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।

टिकट ना मिलने पर सुभाष ने 2 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की कि वह चुनाव तो लड़ना चाहते हैं लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसे नहीं है।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नतीजा यह हुआ कि चंद घंटे में ही सुभाष के बैंक खाते में लाखों रुपए जमा हो गए। 800 से ज्यादा लोगों ने 4 लाख से ज्यादा पैसा सुभाष के खाते में जमा कर दिया।

अब लोगों के इतने प्रोत्साहन के बाद सुभाष नामांकन भरने जा रहे हैं। सुभाष भाजपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। अब उनके चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *