इन मंत्री-विधायकों के कटे टिकट, 5 चेहरे चौंकाने वाले, एक पर दामाद-ससुर में टक्कर

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कई बड़े नामों को बाहर कर दिया है। कई मंत्री और विधायकों के टिकट काट दिए है।

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे रजत ठाकुर को इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पूर्व विधायक अनिल धीमान को प्रत्याशी बनाया गया है।

नुरपूर से विधायक रहे वनमंत्री राकेश पठानिया का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह रणवीर निक्का को प्रत्याशी बनाया है। पठानिया को अब फतेहपुर से टिकट दिया गया है।

बिलासपुर सदर से भाजपा ने सुभाष ठाकुर की जगह त्रिलोक जमवाल को इस बार प्रत्याशी बना दिया है। इसी तरह द्रंग और करसोग के विधायकों के भी टिकट कट गए है।

शिमला शहर से मंत्री सुरेश भारद्वाज को दूसरी सीट पर जाकर चुनाव लड़ना होगा। उन्हें कसुम्पटी भेजा गया है। उनकी जगह संजय सूद को शिमला शहरी क्षेत्र से पार्टी ने टिकट दिया है।

आनी से किशोरी लाल का टिकट कट गया है। माकपा से आए लोकेंद्र कुमार को भाजपा ने यहां टिकट दिया है।

ये नाम हैं चौंकाने वाले
भाजपा ने सोलन में फिर राजेश कश्यप पर भरोसा जताया है। राजेश कश्यप पिछला चुनाव हार गए थे। यहां उनका मुकाबला अपने ससुर और कंाग्रेस उम्मीदवार धनीराम शांडिल से होना है।

शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा की जगह रवि मेहता को पार्टी ने टिकट दिया है। रोहडू में फिर शशिबाला पर भरोसा दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *