
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। सोमवार शाम को इस बारे में सूची जारी की गई है।
पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इसकी सूची जारी की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, नाहन के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है।