हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इस तारीख का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में बरसात का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों बारिश जारी रही।

वहीं, अब मौसम विभाग ने 20 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते शनिवार शाम तक प्रदेश में 32 सड़कें बंद रहीं।

छह बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। रविवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। कुल्लू में पांच और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

प्रदेश में शनिवार को नौ कच्चे मकान और आठ गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक 35,206.32 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शाम के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को मौसम मिलाजुला बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *