JOBS IN HIMACHAL: हिमाचल में निकली बंपर भर्तियां, भरेंगे 4000 पद

हिमाचल रेडर टीम, शिमला।

‌युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जलशक्ति विभाग में जल्द ही बंपर भर्तियां होने वाली हैं। प्रदेश जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,000 पद भरेगा।

इनकी तैनाती नई पेयजल परियोजना में की जाएगी। जल्द ही इस भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले भी सरकार इस तरह के पद भर चुकी है।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत किया जाना है।

इस काम को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में घरों में नलके लगाए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर बर्फ संरक्षण के लिए मंडी जोन में 353 करोड़ अलग से खर्च होंगे।

दुर्गम और बर्फ से ढके क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है और गर्मी में पानी नहीं मिलता है। यहां पर बर्फ संरक्षण से पानी जुटाया जाएगा।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 379 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा 550 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए केंद्र को भेजे जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 1,007 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण पर खर्च होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *